Advertisement

बीजापुर : कोरोना के आन्ध्रप्रदेश स्ट्रेन की पहचान के बाद जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी : जांच चैकियों पर सुरक्षा बलों की तैनाती

हरेक व्यक्ति की कोरोना जांच के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति

 बीजापुर 07 मई 2021आंध्रप्रदेश में कोरोना के नये स्ट्रेन की पहचान के बाद बीजापुर जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दिशा में सीमा के तारलागुड़ा एवं तिमेड़ की जांच चैकियों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है और 24 घण्टे सघन जांच किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले की सीमा पर सतत् निगरानी रखने सहित बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति की कोरोना जांच के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। ट्रकों एवं मालवाहक वाहनों के ड्रायव्हर और क्लीनर का भी कोरोना जांच के पश्चात ही जिले में प्रवेश करने दिया जा रहा है। एसडीएम भोपालपटनम श्री हेमेन्द्र भुआर्य ने इस बारे में बताया कि कोरोना के आंध्रप्रदेश स्ट्रेन के मद्देनजर सीमा पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित तारलागुड़ा एवं तिमेड़ जांच चैकी में सुरक्षा बलों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच किया जा रहा है। जिले के दूरस्थ पामेड़ मेें भी चेक पोस्ट लगाकर बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही उक्त ईलाके के ग्राम पंचायत पुजारीकांकेर के आश्रित ग्राम कोतापल्ली में चेक पोस्ट के जरिये पंचायत पदाधिकारियों के सहयोग से मैदानी अमले द्वारा बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस क्षेत्र के सभी सरपंच और पंचायत सचिवों को सतर्कता बरतने कहा गया है और आन्ध्रप्रदेश या तेलंगाना से पगडंडी रास्ते के जरिये आने वाले लोगों को रोककर तत्काल स्वास्थ्य टीम को सूचना देने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे इन लोगों की कोरोना जांच करने सहित उन्हे क्वारन टाईन केन्द्रों में रखे जाने व्यवस्था किया जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47