Advertisement

बिजली विभाग का अत्याचार जारी बिजली कटौती से परेशान हुए मैनपुर क्षेत्र के लोग, रोजाना 6-8 घंटे बंद रहती है बिजली

रिखी राम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है क्षेत्र में कटौती के लिए एक अलग समय सीमा तय की गई है लेकिन उसके बावजूद भी जब क्षेत्र में बिजली देना होता है उस टाइम मे भी कब बिजली आएगी और कब कटेगी इसकी कोई समय सारणी नहीं है. ऐसे में विद्युत आपूर्ति ने लोगों का जीना हराम कर दिया है. गर्मी के मौसम में भी लोगों को बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है. लोग बिजली नहीं रहने के कारण पूरी रात जाग कर बिता रहे हैं. वहीं विद्युत आधारित व्यवसाय से जुड़े लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में मैनपुर देवभोग क्षेत्र के निवासियों को किस तरह की परेशानी होती होगी आप समझ सकते हैं। मैनपुर देवभोग क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की पूरी रात विद्युत कटौती की वजह से जागते हुए बीत रही है. रातभर लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो पा रही है. बिजली के साथ लो-वोल्टेज की भी समस्या जुड़ी है. इससे उसका किसी प्रकार से उपयोग नहीं हो रहा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मैनपुर देवभोग क्षेत्र में रोज 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही हैमैनपुर देवभोग क्षेत्र में रोज 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है | बिजली विभाग ने इसे लोड सेडिंग का नाम दिया है जिसमे 3 – 3 घंटे की दो पाली में घोषित कटौती तथा चार बार आधा – आधा घंटा का अघोषित कटौती की जायेगी | बिजली विभाग के द्वारा मैनपुर देवभोग क्षेत्र में 8 घंटे की बिजली कटौती किये जाने पर लोगो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के विरुद्ध बड़े आन्दोलन करने की बात कही है | उन्होंने कहा की 8 घंटे का बिजली कटौती किया जाना मैनपुर देवभोग के क्षेत्रवासियों पर अत्याचार और अन्याय है क्योकि बिजली मुलभुत आवश्यकता है | मैनपुर देवभोग क्षेत्र के लगभग 150 ग्रामो मे बिजली बंद होने से लोग बेहद परेशान हो गये है और बिजली व्यवस्था कब सुचारू होगी बताने वाला कोई नही है | लचर विद्युत व्यवस्था के कारण क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है | जल्द ही कुछ दिनों में आन्दोलन की रूपरेखा बना लिया जाएगा |

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57