Advertisement

गरियाबंद : रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा महासमुंद सांसद को पत्र , वैज्ञानिक रिसर्चो पर कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार को कहे अन्यथा आपके विरुद्ध 15 मई से अनिश्चितकालीन धरना

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/गरियाबंद/रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा महासमुंद सांसद को पत्र , वैज्ञानिक रिसर्चो पर कार्यवाही के लिए केंद्र सरकार को कहे अन्यथा आपके विरुद्ध 15 मई से अनिश्चितकालीन धरना

गरियाबंद | रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू और पूर्व सांसद चंदू लाल साहू को पत्र लिखा है और कहा है की उनके द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक रिसर्चो पर केंद्र सरकार को कार्यवाही करने को कहे अन्यथा आपके विरूद्ध 15 मई से अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा | सांसद को संबोधित पत्र में कहा गया है की आप हमारे लिए सम्माननीय और आदरणीय है परन्तु अभी कोरोना वाईरस महामारी बहुत ही भयानक रूप में विश्व में फैला हुआ है और विश्व में अभी भूकंपों का भी भारी खतरा है | मैं पिछले एक साल में को कोरोना वाईरस नियंत्रण और भूकंपों के नियंत्रण के लिए भारत सरकार को 20 वैज्ञानिक रिसर्च प्रस्तुत किये है | उन वैज्ञानिक रिसर्चो में मैंने सूर्य के विद्युत चुम्बकीय बल के द्वारा कोरोना वाईरस और भूकंपों का नियंत्रण किये जाने की वैज्ञानिक विधिया बताई है | उन रिसर्चो में मैंने कोरोना वाईरस की अद्भुत और अचूक दवाईया बनाने का फार्मूला भी बताया है | मेरे वैज्ञानिक सिद्धांत के द्वारा दो माह में कोरोना वाईरस को नियंत्रित किया जा सकता है तथा एक साल पहले से जाना जा सकता है की भूकंप कब और कहा पर आ सकते है |

रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा है की मेरे द्वारा बड़े बड़े वैज्ञानिक सिद्धांत भारत सरकार को बताये जाने के बाद भी मेरे वैज्ञानिक रिसर्च एवं सिद्धांत पर भारत सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही या वैज्ञानिक प्रयोग आरम्भ नहीं किया जा रहा है | प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और भारत सरकार के वैज्ञानिको के द्वारा मेरे रिसर्च फाईलो को रोक कर रखा गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक पहुचने नहीं दिया जा रहा है | मेरे रिसर्च और वैज्ञानिक सिधान्तो के द्वारा कोरोना वाईरस और भूकंप को नियंत्रित किया जा सकता है |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा है की मैंने अक्तूबर 2020 में भारत सरकार को बता दिया था की 14 दिसंबर 2020 के सूर्यग्रहण के बाद कोरोना वाईरस बहुत ही भयंकर बढ़ जाएगा और कोरोना वाईरस नियंत्रण की वैज्ञानिक विधि भी बताई थी | मैंने अपने रिसर्चो में कोरोना वाईरस की लहरों के आने के बारे में बताया है | भारत समेत सभी राज्यों में संभावित कोरोना वाईरस के संक्रमण और मौतों के बारे में पूरा विवरण बता कर कोरोना वाईरस नियंत्रण का वैज्ञानिक विधि बताई है |

रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा है की अभी मैंने 23 अप्रेल को भारत सरकार को रिसर्च रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया है की 25 अप्रेल से असम , गुजरात , राजस्थान, दिल्ली, उतराखंड, जम्मू में बड़े भूकंप आने का सिलसिला शुरू होगा और मेरे रिसर्च अनुसार असम में लगातार दो बड़े भूकंप आ चुके है परन्तु अभी भी मेरे भूकंप रिसर्च फाईल को रोक दिया गया है जिस कारण भारत पर बड़े भूकंप का ख़तरा मंडरा रहा है |

रिसर्चर तीव कुमार सोनी ने लिखा है की मेरे वैज्ञानिक सिद्धांत के द्वारा कोरोना वाईरस और भूकंप को नियंत्रित किया जा सकता है मेरे सभी वैज्ञानिक सिद्धांत प्रमाणित और सत्य सिद्ध हो चुके है पर भारत सरकार द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है | आप केंद्र सरकार में हमारे क्षेत्र के प्रतिनिधि है अत; आपसे निवेदन है की आप केंद्र सरकार को मेरे वैज्ञानिक रिसर्चो पर कार्यवाही करने को कहे जिससे इस दुनिया के लोगो की जान बचाई जा सके | यदि आपके द्वारा किसी भी प्रकार से प्रयास नहीं किया जाता है तो इस दुनिया के लोगो की जान बचाने के लिए मैं 15 मई से आपके विरूद्ध अनिश्वितकालीन धरना में बैठने के लिए विवश हो जाउंगा |

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57