Ambikapur : जनपद मुख्यालय में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी…………

जनपद मुख्यालय में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी………… 

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय प्रांगण अम्बिकापुर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्र के द्वारा प्रदर्शित किया गया। जनपद कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों सहित सचिव व अन्य कर्मचारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विजेन्द्र चौधरी, दयाराम पैंकरा, उमेश कुमार सोनवानी, विक्रम सोनवानी, सविता सिंह, श्वेता लकड़ा एवं निशा लकड़ा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही योजनाओं की जानकारी को लाभप्रद बताया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ज्ञातव्य है कि छायाचित्र प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, कृषि ऋण माफी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बिजली बिल हॉफ योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना इत्यादि को प्रदर्शित किया गया है।