Advertisement

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मित्र ने मित्र की मौत का घाट उतारा

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर -सड़क दुर्घटनाओं की दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों का दर्दनाक मौत हो गई जबकि शराब पीकर लड़ाई के अन्य मामले में मित्र ने हीं अपने मित्र को मौत की नींद सुला दी।

इस प्रकार दिसंबर के अंतिम रात एवं 2023 की प्रथम जनवरी को मौत का सिलसिला शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना की पहले मामले में बिश्रामपुर नगर पंचायत के डिपार्टमेंटल कॉलोनी के रहने वाले साहिल मोगरे आत्म प्रदीप मोगरे उम्र 19 वर्ष अपने मित्र डिपार्टमेंटल निवासी मोहम्मद जुनैद वल्द पिंटू खान के साथ बीती रात्रि 11:15 बजे शराब में धुत होकर अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर के बिभिन्नस्थानों पर नव वर्ष आगमन एवं बीते वर्ष का महोत्सव मना रहे थे। अपाचे बाइक इतनी स्पीड थी कि सीधे भटगांव बिश्रामपुर मार्ग माइनस स्थित लाल मोहर के पान की गुमटी में टकराते हुए सीधा टीन का शेड से जा टकराई जहां इन दोनों युवकों को मौत हो गई। जिन्हें पुलिस के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।बताया जाता है कि साहिल उर्फ बाबू की मां एसईसीएल बिश्रामपुर केंद्रीय चिकित्सालय में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ है जबकि मोहम्मद जुनेद टेंपो चालक पिंटू खान का पुत्र है।शराब के नशे में धुत इन दोनों यूको की आकस्मिक मौत से डिपार्टमेंटल में शोक का वातावरण है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोटरसाइकिल सड़क से नीचे गिरी पत्थर से सिर टकराने से युवक की मौत

आज दोपहर 3 बजे सुनील केवट आत्म कृष्ण केवट उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर के पतरा पारा अपने डिस्कवर मोटरसाइकिल से विश्रामपुर आ रहा था भटगांव विश्रामपुर मार्ग मैं रामनगर के समीप शक्ति स्थान के पास सड़क से नीचे जा गिरा जहां पत्थर से सिर टकराने से उसकी खोपड़ी निकल गई ।मौके पर ही मौत हो गई जिससे ग्राम रामनगर में शोक का वातावरण है।
शराब के नशे में अपने ही मित्र की हत्या
बीती रात विश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरस्वतीपुर निवासी फेकू सिंह गौड़ आत्म रूप साय 52 अपने 4 साथियों अर्जुन सिंह सरपंच, ठाकुर प्रसाद ,भोला सहित एक अन्य के साथ 31 दिसंबर 2022 की विदाई कार्यक्रम में शराब की पार्टी कर रहा था इसी बीच शराब कम होने के विवाद पर फेकू सिंह गौड़ को डंडे से पीट-पीटकर मार दिया गया ।फेकू राम को किसने मारा इसकी पुलिस जांच कर रही है ।विश्रामपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे क्योंकि फेकू को मारने वाले उसके चार दोस्तों में से कोई एक है। इस प्रकार चार मौतों का कारण शराब पीना ही बताया जा रहा है। बाहरहाल बिश्रामपुर ,रामनगर एवं सरस्वतीपुर में शोक का वातावरण है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47