केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल वाहन को बस ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल वाहन को बस ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

दमोह (मप्र), मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप मंगलवार को एक निजी बस ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के काफिले में शामिल फॉलो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे फॉलो वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

देहात पुलिस थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पटेल का काफिला आज शाम नरसिंहगढ़ से दमोह की ओर आ रहा था, उसी दौरान नरसिंहगढ़ चौकी के पिपरिया के समीप उनके फॉलो वाहन को छतरपुर से जबलपुर जा रही निजी बस द्वारा टक्कर मार देने से यह फॉलो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया एवं वाहन में सवार उपनिरीक्षक एमपी सिंह, प्रधान आरक्षक देवी सिह एवं यासीन खान को मामूली चोटें आई।.