ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश

बिलासपुर : सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही शासकीय कर्मियों को मिला पीपीओ आदेश

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर सौरभकुमार ने त्वरित पहल करते हुए सेवानिवृत्ति के तीसरे दिन ही जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ आदेश वितरित किये। उन्हें इस महीने से पेंशन मिलना भी शुरू हो जायेगा। ये सभी कर्मचारी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत गत 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिला कोषालय अधिकारी विकास सिंह ठाकुर सहित संपूर्ण कोषालय स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने पीपीओ आदेश सौपते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने जिन कर्मचारियों को पीपीओ आदेश जारी किये, उनमें छेदीसिंह राठौर उपयंत्री मछलीपालन विभाग, बेनीराम यादव सहकारिता निरीक्षक, गणेशराम यादव हम्माल, इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर, श्रीमती सुशमा दुबे भृत्य डीईओ ऑफिस, श्रीमती शांति एक्का भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर, छोटेलाल ध्रुव प्रधान आरक्षक, रामायण लाल साहू प्रधान पाठक, चन्द्र कुमार पात्रे प्रधान पाठक, शशि प्रकाश श्रीवास्तव प्रधान पाठक, प्रेमनाथ द्विवेदी उच्च श्रेणी शिक्षक, धन्नूलाल बरगाह, प्रधान पाठक, भगवत सिंह परिहार प्रधान पाठक, परसराम कौशिक प्रधान पाठक, जगत नारायण मिश्रा कनिष्ठ लेखाधिकारी तथा सावंतराम ध्रुव प्रधान पाठक शामिल हैं। इस अवसर पर उप संचालक वित्त डी.के.निर्मलकर भी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!