विद्युत विभाग द्वारा बगीचा, मनोरा, दुलदुला सहित अन्य विकासखण्डों में किया गया शिविर का आयोजन

जशपुरनगर : विद्युत विभाग द्वारा बगीचा, मनोरा, दुलदुला सहित अन्य विकासखण्डों में किया गया शिविर का आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निराकरण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी विकासखण्डों में 26 दिसम्बर 2022 से 01 फरवरी 2023 तक शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के रमसमा, जुजगु, मनोरा विकासखण्ड के डंडगांव, जशपुर विकासखण्ड के लोदाम और दुलदला विकासखण्ड के बम्हनी पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाकर लोगों की बिजली बिल और बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।