
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले मिले, नौ लोगों की मौत
दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले मिले, नौ लोगों की मौत
नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में इस बीमारी के मामलों की तुलना में 53 प्रतिशत कम हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।.
ये आंकड़े सोमवार को जारी किए गए जिनके अनुसार, पिछले साल 31 दिसंबर तक डेंगू के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में 9,613 मामले पाए गए थे, जो 2015 के बाद सर्वाधिक थे। उस वर्ष 23 लोगों की मौत भी हुई थी, डेंगू से मौत का 2016 के बाद यह सर्वाधिक आंकड़ा था।.