
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया
शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को धर्मशाला के खनियारा में देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।.
सुक्खू ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘न्यायमूर्ति महाजन एक सच्चे देशभक्त थे और उनकी प्रतिमा हमें राष्ट्र के लिए उनके योगदान की याद दिलाएगी और मुझे आशा है कि हम सभी उनकी विरासत से प्रेरित होंगे।’’.











