Advertisement

हत्यारा बेटा पुलिस के चंगुल में रामानुजनगर पुलिस की सफलता

हत्यारा बेटा पुलिस के चंगुल में रामानुजनगर पुलिस की सफलता

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

गोपाल सिंह विद्रोही/सूरजपुर/बिश्रामपुर-जानकारी के अनुसार ग्राम सागरपुर निवासी श्रीबाई पति रामलखन सिंह को उसका पुत्र बनारसी सिंह के द्वारा डण्डे से मारपीट किया गया जिसे उपचार हेतु मेडिकल कालेज अम्बिकापुर ले जाकर भर्ती किए थे जहां उपचार के दौरान श्रीबाई की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में शून्य में मर्ग कायमी उपरान्त जांच हेतु थाना रामानुजनगर को भेजा गया। मर्ग जांच पर आरोपी बनारसी सिंह के विरूद्ध धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी रामानुजनगर को दिए थे। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी बनारसी सिंह उम्र 28 वर्ष को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसकी मॉ के द्वारा काम नहीं करते हो कहकर डाट फटकार लगाई थी जिससे नाराज होकर डण्डे से अपनी मॉ के सिर में मारकर चोट पहुंचाया था जो उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश कुजूर, आरक्षक धनंजय साहू, रवि साहू, नगर सैनिक देवचंद पाण्डेय, रजनीश पटेल व नरेन्द्र साहू सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM