
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, कई शीर्ष सेवानिवृत्त अधिकारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुए शामिल
पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, कई शीर्ष सेवानिवृत्त अधिकारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुए शामिल
कुरुक्षेत्र (हरियाणा), पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त कई शीर्ष अधिकारी रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल हुए।.
यात्रा वर्तमान में हरियाणा से होकर गुजर रही है। भीषण ठंड और कोहरे के बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई और बाद में यात्रा ने दिन में कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया।.











