
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी
राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी
इंदौर (मप्र), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जारी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को मंगलवार को संबोधित करेंगी।.
मुर्मू यहां मध्य प्रदेश में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह दोपहर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भी मिलने वाली हैं।.








