Advertisement

गरियाबंद : कोरोना संकट काल मे आदर्श गौठान बना आजीविका व आय का साधन।

कोरोना संकट काल मे आदर्श गौठान बना आजीविका व आय का साधन

योजना का मिल रहा ग्रामीणों को लाभ

गोठान में सब्जी उत्पादन से घर बैठे आय

08 मई 2021।छत्तीसगढ़ शासन की गौठान योजना का लाभ बिहान समूह की महिलाओं को आजीविका के रूप में मिल रहा है। इस योजना से जहाँ एक ओर गौवंस/पशुओं का रखरखाव पालन अच्छे तरीके से किया जा रहा है वही दूसरी तरफ इसे बहुविधि आजिविका केंद्र के रूप में लगातार विकसित किया जा रहा है ताकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ किया जा सके। इसके लिए कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा के नेतृत्व में लगातर गौठान को मल्टीएक्टिविटी केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके तहत जनपद पंचायत छुरा में 5 आदर्श गौठान है। जिसमे सभी मे समूह द्वारा आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार आदर्श गौठान बहेराभाठा ,कोसम बुढा क्लस्टर में बिहान निर्मित राम जानकी समूह की 11 महिलाओं द्वारा अपनी आजीविका को संचालित कर रही है। इसके तहत सब्जी बाड़ी, वर्मी खाद निर्माण, मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। समुह के दीदीयों द्वारा आदर्श गौठान में जैविक सब्जी उत्पादन कर अपने एवं अपने समुह के लिए आय का जरिया बना रहा है। साथ ही इसी समूह द्वारा गौठान ग्राम में मछली उत्पादन किया जा रहा है। कोरोना संकट की स्थिति में आसपास के ग्राम पंचायतों के स्थानीय बज़ार व घर पहुँच सेवा भी दी जा रही है। जनपद पंचायत छुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रुचि शर्मा द्वारा लगातार समूह को स्थानीय स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। बी पी एम सुभाषचन्द्र निर्मलकर,वाए पी स्नेहानसु मिस्त्री के द्वारा में ग्राम बहेराभांठा के आदर्श गौठान में सामुदायिक आधारित संवहनीय कृषि के अंतर्गत जैविक सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं समुह के दीदीयों द्वारा गौठान में बैंगन, भिंडी,चेंचभाजी, खट्टा भाजी, जरी, सब्जी उत्पादन कर रहे हैं जिससे अभी लाकडाऊन में गांव एवं आसपास के गांवों में आसानी से सब्जी उपलब्ध हो रहे हैं। जिससे समुह के दीदीयों के लिए आय का साधन बना हुआ है।
इस कार्य के लिए कोसमबुडा़ कलस्टर के प्रभारी घनश्याम कुमार सिन्हा, पीआरपी गोदावरी कंवर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव ग्राम संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुरा सहयोग कर रहे हैं।

रिखी राम नागेश चीफ गरियाबंद

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57