Advertisement

जशपुरनगर : कलेक्टर ने 18से 44 आयु वाले अन्त्योदय बीपीएल एपीएल हितग्राहियों का टिकाकरण प्राथमिक से करने के निर्देश दिए हैं

केन्द्र के बाहर उपलब्ध  टिके डोज की जानकारी का भी बैनर में उल्लेख करने के निर्देश

आठ विकास में टिकाकरण के लिए जगह का चिन्हांकन किया गया है
अन्य राज्य से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को देने के निर्देश
बिगड़ते एम्बुलेंस को बनाने के लिए शीघ्र प्रस्तावित भेजे
कुनकुरी और फरसाबहार एसडीएम को अपने क्षेत्र के बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश

जशपुरनगर 08 मई 2021कलेक्टर महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम जनपद सीईओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सभी फूड इंस्पेक्टर की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आज से जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वाले लोगों का टिकाकरण जशपुर जिले में भी पुनः शुरू हो गया है । उन्होंने कहा कि अन्तोदय राशनकार्ड धारकों बीपीएल राशन कार्ड धारी और एपीएल कार्ड धारकों डोस अनुसार टिकाकरण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विकास खंड अनुसार टिके लगाने के जगह का चिन्हांकन किया गया है। इनमें जशपुर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैकू मनोरा विकास खंड के आस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , कुनकुरी विकास खंड के नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बगीचा विकास खंड सुलेशा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल विकास खंड के बटाईकेला  और फरसाबहार विकास खंड के फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलकिला में अंत्योदय , बीपीएल,एपीएल हितग्राहियों का टिकाकरण किया जा रहा है । वर्चुअल से पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव जिला पंचायत सीईओ श्री के एस मंडावी एसडीएम सभी जनपद सीईओ स्वास्थ्य अधिकारी और सभी फूड इंस्पेक्टर सीधे जुड़े थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए की टिकाकरण के लिए प्राप्त डोस अनुसार सभी वर्गों का टिकाकरण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि टिकाकरण केन्द्र में अन्तोदय राशनकार्ड धारकों बीपीएल परिवारों और एपीएल हितग्राहियों का अलग अलग रजिस्टर संधारित करना है। और डाटा एंट्री भी प्राथमिकता से किया जाना इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केन्द्र के बाहर डोज की जानकारी और अलग अलग वर्ग के टिकाकरण के लिए कमरा के बाहर बैनर पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि भीड़ भाड़ स्थिति निर्मित न होने पाएं राशनकार्ड धारक अपने वर्ग अनुसार निर्धारित कमरे में जाकर टिकाकरण करवा सके । उन्होंने कहा कि बैनर में प्राप्त डोस और टिकाकरण की उपलब्धता का भी  उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं । ताकि डोस खत्म हो गया हो तो इसकी भी जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिए हैं । कलेक्टर ने टिकाकरण के लिए गांव के सरपंच सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कोटवारों पटवारियों मितानीन और छात्रवास अधिक्षको की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने टिकाकरण अधिकारी से प्रगति की जानकारी ली उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सब्जी भाजी बेचने वाले ,दूध वाले फल फूल बेचने वाले लोगों का प्राथमिक से कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। होम डिलीवरी वाले  ठेलों  में कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट डिस्प्ले करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में बिगड़े एम्बुलेंस को सुधारने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि शीघ्र ही एम्बुलेंस को सुधारा जा सके और मरीजों के लिए उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए किराए पर भी एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले लोगों को सरपंच सचिव के माध्यम से प्रशासन को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय रहते संबंधित व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जा सके और ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कुनकुरी और फरसाबहार एसडीएम को अपने क्षेत्र के बार्डर जैसे बगूरकेला , शपघरा,  अंबिरा आदि में सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आने जाने वाले लोगो का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। और पुलिस विभाग को टिकाकरण केन्द्र में पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57