Advertisement

गरियाबंद : राजिम पुलिस की कार्यवाही, लॉकडाउन में देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, लॉकडाउन पर बड़ी कार्यवाही

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद: जिले में लॉकडाउन का दौर है लगातार सुरक्षा व्यवस्था जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों पर शख़्त किया गया है इसके अलावा जिले के विभिन्न गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है लॉकडाउन के इस समय अवधि में गरियाबंद पुलिस द्वारा अब तक कई तस्करी संबंधी मामलों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़े हैं चाहे वह हीरे की तस्करी हो या अवैध रूप से गांजा, शराब या वन्य प्राणियों के तस्करी हमेशा जिले के पुलिस प्रशासन ने तस्ककरियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस बीच अभियान में और एक बड़ी सफलता राजिम पुलिस को मिली है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मिली जानकारी अनुसार राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने पास देशी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखा है और बेचने के फिराक में है सूचना मिलते ही राजिम पुलिस की टीम एक्टिव होकर बताये स्थान के लिए रवाना हुआ इस कार्यवाही में थाना राजिम के प्रधान आरक्षक रवि लहरें हमराह स्टाफ व पेट्रोलिंग वाहन से मुखबिर के बताए सथान जो कि महानदी घाट लक्ष्मण झूला के नीचे राजिम पहुंचकर एक व्यक्ति जिसके पास से एक मटमैला रंग के थैला में कुछ अवैध सामग्री रखा मिला मौके पर सुरुवात के पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगा

उसके बाद संदेह होने पर गहनता से उससे पूछताछ करने से अपना नाम लखनू धृतलहरे पिता बेदराम घृतलहरे उम्र 22 साल साकिन बकतरा थाना अभनपुर जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब साढ़े पांच बल्क लीटर जिसकी कीमती 1650 रुपए को जप्त किया गया है जिसको धारा 34(2 )आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05