Advertisement

आईजी सरगुजा की नई पहल का बड़ा असर रेंज के जिला जशपुर में दिखा

आईजी सरगुजा की नई पहल का बड़ा असर रेंज के जिला जशपुर में दिखा
तीर्थ यात्रियों से भरी बस के घायलों की युं बची जान आई जी द्वारा बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक को नगद पुरस्कार

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के सभी जिलों में पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नवीन बीट प्रणाली सिस्टम के तहत सभी थाना चौकी क्षेत्रों में लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने व लोगों को पुलिस से संबंधित किसी भी सहायता/सूचना की त्वरित जानकारी के आदान प्रदान करने में बहुत बड़ा सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसका असर जिला जशपुर में थाना तपकराअंतर्गत ग्राम सिंगिबहार में तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर देखा गया।
दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल क्षेत्र के बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेश कुजुर को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई। बीट प्रभारी द्वारा अपने जिले के पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घायलों के इलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई । तीर्थ यात्रियों को तत्काल सहायता मिलने से कई घायलों की जान बचाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा संपूर्ण मामले की विस्तृत जानकारी से आईजी सरगुजा रेंज को अवगत कराया गया मामले की जानकारी प्राप्त होने पर आईजी सरगुजा राम गोपाल गर्ग द्वारा थाना क्षेत्र के बीट प्रभारी की तत्परता एवं श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर थाना टपकरा जिला जशपुर की प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद इनाम राशि से पुरस्कृत करते हुए कहा कि ऐसे ही लगन एवं तत्परता से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी पुरस्कृत किया जावेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47