डीआरजी, नारायणपुर के जवानों ने नक्सल स्मारकों को किया ध्वस्त

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन पुष्कर शर्मा के निर्देशानुसार डीआरजी नारायणपुर की टीम थाना ओरछा से शुक्रवार को नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए निकली थी। नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान जवानों ने भटबेड़ा में नक्सलियों का स्मारक देखा तथा उक्त आशय की सूचना पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को दी। श्री कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सल स्मारकों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया, निर्देशानुसार डीआरजी जवानों ने ग्राम भटबेडा (ओरछा) स्थित नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0