CRIME NEWS : आपसी विवाद के चलते टांगी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

रायगढ़। CRIME NEWS : जिले में एक शख्स ने आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी तीसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आपसी झगड़े में आरोपी ने पत्नी पर टांगी से वार किया। फिर ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला रायगढ़ जिले के पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द का है

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम बाकारूमा में रहने वाली नेहा सारथी (35 साल) की हत्या के आरोप में उसके पति आरोपी सियाराम सारथी (46 साल) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पति-पत्नी के बीच 16 जनवरी के सुबह विवाद हुआ था। झगड़े में सियाराम सारथी ने उसकी पत्नी नेहा सारथी को टांगा के पीछे हिस्से से मार दिया जिससे गंभीर चोटें आयी. दो दिन बाद ईलाज दौरान नेहा सारथी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतिका के परिजनों के रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी सियाराम सारथी के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार सियाराम सारथी की मृतिका नेहा सारथी तीसरी पत्नी थी। उसकी पहली दो पत्नियों की मौत हो गई।  आरोपी सियाराम सारथी पर हत्या का अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।