
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबीजापुरब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, 16 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त…
बीजापुर। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी भर्ती के 16 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। बता दे कि पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती ने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती की गई थी।इस सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच टीम बनाकर जांच करवाई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने आदेश जारी किए।











