Advertisement

JASHPUR NEWS : प्रदीप नारायण दीवान की भाजपा में घर-वापसी

जशपुर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले प्रदीप नारायण दीवान की भाजपा में घर-वापसी हो गई है। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे, चंद्रपुर के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नि एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समक्ष प्रदीप नारायण दीवान को विधिवत भाजपा में घरवापसी कराया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दीवान का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा में पुनः वापस प्रवेश पर बधाई दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दें कि प्रदीप नारायण दीवान पहाड़ी कोरवा समुदाय के काफी सशक्त नेतृत्व के तौर पर अपनी पहचान बनाये हैं। छग भाजपा के पितृ पुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव के दत्तक पुत्र और भाजपा के पूर्व विधायक स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के करीब माने जाते हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने स्व दिलीप सिंह जूदेव की तस्वीर सामने रखकर निर्दलीय चुनाव लडा था और तकरीबन 11 हजार वोट पाकर निर्णायक प्रत्याशी के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47