Advertisement

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, दिया अंतिम रूप

नारायणपुर : गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, दिया अंतिम रूप

नारायणपुर 24 जनवरी 2023

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल आज कलेक्टर श्री अजीत वसन्त और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यक्रम अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप होंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एडीसनल एसपी श्री पुष्कर शर्मा, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंग सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05