Advertisement

शिवशक्ति स्टील प्रबंधन के खिलाफ कामगारों ने जमकर हल्ला बोला, जिला मुख्यालय पहुंचे दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने श्रमायुक्त से मिलकर लिखित शिकायत दी

रायगढ़। जिले के उद्योगों में कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। यही वजह है कि जिले में स्थापित उद्योग प्रबंधनो की मनमानियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में अक्सर कर्मचारी और मजदूर धरना प्रदर्शन करते रहते हैं।

इसी क्रम में आज दोपहर 12 बजे करीब 30 की संख्या में कलेक्ट्रेट आए उद्योग कर्मियों ने सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे से मुलाकात की और उन्हें अपनी परेशानियों बताई।

इन्होने जानकारी देते हुए कहा कि शिवशक्ति प्लांट चुनचूना प्रबंधन के द्वारा यहां कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों का लम्बे समय से भारी शोषण किया जा रहा है। यहां कर्मचारियों को सही समय वेतन नहीं दिया जाता है। न ही ओवर टाइम दिया जाता है। कर्मचारियों को जीवन रक्षा हेतु आवश्यक रूप से दिए जाने वाले सुरक्षा संसाधनों से भी वंचित रखा जाता है। बात यहीं खत्म नही होती उद्योग प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना के ही अपने यहां सेवारत कर्मचारियों की अकारण छटाई तक कर देता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रबंधन की इन्ही करतूतों से नाराज होकर आज दोपहर शिव शक्ति उद्योग चुनचुना में कार्यरत करीब 30 उद्योग कर्मी लिखित ज्ञापन ले कर श्रमायुक्त कार्यालय रायगढ़ पहुंचे थे।।

यहां सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे ने उद्योग कर्मियों से बात करते हुए,उन्हे आश्वस्त किया कि उद्योग प्रबंधन को नोटिस देकर उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा। साथ ही आप सभी की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रबंधन को निर्देशित भी किया जाएगा।

इधर सहायक श्रमायुक्त से मिलने के बाद नाराज उद्योग कर्मियों ने प्रबंधन से भविष्य की सुरक्षा के लिए लिखित ज्ञापन की एक प्रति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सचदेवा को भी दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57