Advertisement

गोद में मासूम को लिए पति की तलाश में भटक रही महिला, 10 दिन पहले थाने में लापता की सुचना दिए जाने के बाद मदद की आस लिए एसपी आफिस पहुंची थी पीड़िता

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडुमकेला निवासी एक 27 वर्षीय महिला दीपा साव अपनी गोद में मासूम बच्चे को लिए उसके लापता पिता और अपने पति ईश्वर प्रसाद साव की तलाश में मदद मांगने एसपी आफिस पहुंची।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उसका 33 वर्षीय पति ईश्वर प्रसाद साव जो एसईसीएल की जामपाली माइंस में ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। वह विगत 14 जनवरी 2023 से लापता है। पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ लगातार खोजबीन के बाद घरघोड़ा थाने में 16 जनवरी 2023 को पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद भी घरघोड़ा पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता की कोई मदद नहीं की, न ही लापता स्थान पर जाकर लोगों से कोई पूछताछ की। जबकि पीड़िता सुबह शाम थाने के चक्कर लगाती रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एसपी ने घरघोड़ा पुलिस को शीघ्र गुमशुदा की तलाश करने का निर्देश दिया

इसके बावजूद घरघोड़ा पुलिस से अपेक्षित मदद नहीं मिलने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मदद मांगने जिला मुख्यालय रायगढ़ आ पहुंची। यहां उसके आवेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने घरघोड़ा पुलिस को शीघ्र गुमशुदा की तलाश करने का निर्देश दिया।

ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों से पूछताछ करें पुलिस

पीड़िता ने बताया कि पति के लापता होने के बाद उसने पति के दोनो मोबाइल नंबरों 8103533073,7389073936 पर लगातार काल और व्हाट्स मेसेज कर रही है। बीच नीचे उक्त नंबरों पर कॉल जाता भी है, मगर फोन रिसीव नहीं हो रहा है। पीड़िता चाहती है कि घटना के संबंध में माइंस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए पति के साथ काम करने वाले साथी ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों से पूछताछ करें। ताकि उसके लापता पति के विषय में शीघ्र सही जानकारी मिल पाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57