Advertisement

एडीपीओ सोहन साहू युनियन होम मिनिस्टर मेडल से होंगे सम्मानित

रायपुर । इस वर्ष गणतंत्र के अवसर पर राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा उत्कृष्ट पुलिस प्रशिक्षण के लिए पहली बार किसी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी को भी युनियन होम मिनिस्टर मेडल से अलंकृत किया जाएगा।

चंदखुरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी पदस्थ एडीपीओ सोहनलाल साहू इस मेडल सम्मानित होने वाले पहले लोक अभियोजन अधिकारी होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वैसे तो गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में इस बार भी पुलिस अधिकारियों को साहस-पराक्रम, विशिष्ट सेवा, उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सम्मानित किया जाएगा।

परंतु प्रदेश में यह पहली बार होगा कि पुलिस प्रशिक्षण के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ किसी लोक अभियोजन अधिकारी को भी मेडल मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57