राष्ट्रीय मतदाता दिवस : कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सभी निर्वाचनों में मत देने की शपथ

दंतेवाड़ा । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने सहित स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0