Advertisement

सीतापुर : जादू टोना की शंका पर युवती ने गडासा से उतारा मौत के घाट।

सरगुजा- सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनमेरा भाठीपारा में जादु टोना की शंका पर 25 वर्षीय युवती ने गडासा से वार कर 65 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वृद्धा की हत्या के बाद युवती के सिर पर खून सवार हो गया था वह उसी हालत में भरी सभा में जा पहुंची और वहां मौजूद वृद्धा के महिला रिश्तेदार पर भी घड़ा से से हमला कर दिया।बैठक में मौजूद लोगों ने अपनी जान पर खेलकर उस महिला को युवती के हाथों मरने से बचाया वरना एक और जान जा सकती थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड की वजह जादू टोना को बताया जा रहा है दरअसल युवती को इस बात की शंका थी कि मृतिका और उसकी महिला रिश्तेदार जादू टोना जानते हैं और उस पर जादू टोना कर उसे परेशान कर रहे हैं यह सप्ताह भर पहले जनपद सदस्य को अपनी परेशानी बताते हुए कहा था कि दोनों जादू टोना कर उससे परेशान कर रहे हैं ऐसी स्थिति में या तो वह मरेगी या उन्हें मार देगी, इस संबंध में जनपद सदस्य ने युवती को काफी समझाया बुझाया था ,किंतु युवती पर इसका कोई असर नहीं हुआ, जादू टोना कि शंका ने युवती को अंधा बना दिया था ,उसके सिर पर खून सवार हो गया था, और दोनों की हत्या करने का मन बना चुकी थी।जिसे उन्हें सोमवार की सुबह अंजाम दिया। पहले उसने घर में अकेली 65 वर्षीय वृद्धा को गडासा मारकर हत्या की, फिर हाथ में खुन सना गडासा बैठक में जा पहुंची। जहां उसने मृतिका के महिला रिश्तेदार पर भी हमला बोल दिया, गनीमत यह रही कि बैठक में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला की जान बचा ली और पुलिस को खबर कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गडासा सहित गिरफ्तार कर थाने ले आई ,और धारा 302 307 एवं 449 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया ।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रुपेश नारंग ,प्रधान आरक्षक नंद कुमार प्रजापति, आरक्षक पंकज देवांगन ,एहसान फिरदोसी, संजय एक्का, महिला आरक्षक संगीता बड़ा एवं लक्ष्मनिया मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47