Advertisement

गोवा में टूरिस्ट्स की इजाजत के बिना नहीं ले उनके साथ ‘सेल्फी’, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

जब आप गोवा जाएं तो पर्यटकों से बिना उनकी इजाजत के उनके साथ सेल्फी ना लें, वरना आप परेशानी में पड़ सकते है। बता दें कि गोवा सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों की निजता का ध्यान रखते हुए सरकार ने यह निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि ‘गोवा घूमने आने वाले पर्यटकों या किसी अनजान के साथ उनकी इजाजत के बिना सेल्फी ना लें। खासकर समुद्र के किनारे तैरते हुए या फिर धूंप सेंकते समय विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें। उनकी निजता का सम्मान करें। पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें ठगी से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।’

गोवा के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में खतरनाक जगहों जैसे ऊंची पहाड़ी या फिर समुद्री पहाड़ी आदि जगहों से भी सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पर्यटकों को हेरिटेज जगहों को नुकसान ना पहुंचाने या फिर उनके साथ छेड़छाड़ ना करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एडवाइजरी के अनुसार, किसी भी गैरकानूनी निजी टैक्सी को किराए पर ना लें और टैक्सी ड्राइवरों को मीटर से ही चलने के लिए कहें ताकि ज्यादा पैसों का भुगतान ना करना पड़े।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

खुले में शराब पिने पर भी लगा प्रतिबंध

पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि विभाग से रजिस्टर्ड होटलों और विला में ठहरें। खुले में शराब का सेवन ना करें। हालांकि रेस्तरां वगैरह में शराब पी सकते हैं। गोवा में हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। ऐसे में सरकार ने ट्रांसपोर्ट विभाग से रजिस्टर्ड वाहनों को ही किराए पर लेने के निर्देश दिए हैं। होटल आदि में ठहरने और वाटर स्पोर्ट्स के लिए गैरकानूनी एजेंट्स को हायर ना करें और सिर्फ रजिस्टर्ड एजेंट्स की ही मदद लें। पर्यटन विभाग ने खुले में खाना बनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM