Advertisement

भिलाई इस्पात संयंत्र ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

भिलाई । इस्पात नगरी भिलाई में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कोरोना के विभीषिका के बरसों बाद जयंती स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भारी उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने सपरिवार इस भव्य समारोह का लुत्फ उठाया। भीड़ भरे स्टेडियम में हाथों में तिरंगा लिए लोगों का जोश देखते ही बनता था। शानदार परेड व विभिन्न झांकियों की प्रदर्शनी ने लोगों की भारी तालियां बटोरी।

26 जनवरी, 2023 को देष के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयंती स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। निदेशक प्रभारी ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, अग्निशमन, एनसीसी, स्काउट गाइड के परेड की सलामी ली और गार्ड आफ आनर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिलाई बिरादरी को सम्बोधित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर में आयोजित मुख्य समारोह में संयंत्र के संयंत्र के कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन,  एम एम गद्रे, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन, ए के चक्रवर्ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एम रविन्द्रनाथ, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भिलाई इकाई के प्रभारी कमांडेंट सतीश कुमार बाजपेयी, भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष  त्रिपर्णा दासगुप्ता, उपाध्यक्ष  नीरजा कुमारी सिंह, अतिरिक्त उपाध्यक्ष  मौली चक्रवर्ती, सेफी चेयरमैन व ओए के अध्यक्ष  एनके बंछोर तथा ओए के महासचिव  परविंदर सिंह सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित भिलाई बिरादरी को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि आज भारत मजबूत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण गणतंत्र के रूप में स्थापित है। हमने इन वर्षों में एक सुदृड राष्ट्र का निर्माण किया है। सेल ने राष्ट्र निर्माण की इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश को इस्पात के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सेल की बड़ी भूमिका रही है। पिछले छह दशकों से भिलाई और अन्य सेल इकाइयों के इस्पात बिरादरी देश की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विश्व स्तरीय स्टील प्रदान कर रहे हैं। हमारा योगदान केवल हमारे देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने तक ही सीमित नहीं है। सेल संयंत्रों की टाउनशिप में और उसके आसपास एक संपूर्ण इको सिस्टम ने कई नागरिकों की आजीविका को बनाए रखने में मदद की है।मानदारी एवं निष्ठापूर्वक किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57