Advertisement

सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान हुए क्रैश, दोनों लड़ाकू विमानों के पायलट….

भोपाल मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए इनमें एक विमान सुखोई-30 है, जबकि दूसरा विमान मिराज 2000 है।

दुर्घटना के बाद दोनों विमानों में आग लग गई।

यह दोनों विमान ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरे थे लेकिन किसी कारणवश दोनों विमान आपस में टकरा गए।

सूचना मिलने पर सेना के साथ स्थानीय पुलिस और बचाव दस्ते ने खोज और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

अभी तक हादसे के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पायी है।

इससे कुछ ही देर पहले राजस्थान के भरतपुर में भी एक चॉपर गिरने की सूचना है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है।  यह हादसा मुरैना जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड में जंगल में हुआ।

आसमान में आग लगते हुए तेज गति से दोनों जमीन की ओर आते देखे गए।

दो लड़ाकू मिराज विमान रिटर्न फ्लाइट पर आसमान में थे।

गनीमत रही कि पायलट ने अपने कौशल का परिचय देते हुए कैलारस व पहाड़गढ़ शहर को दुर्घटना से बचा लिया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर पहुंच गया है।

 बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों लड़ाकू विमानों के पायलट जिंदा बच गए हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM