
अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कर्नाटक : आय से अधिक संपत्ति मामले में वन अधिकारी को पांच साल की सजा
कर्नाटक : आय से अधिक संपत्ति मामले में वन अधिकारी को पांच साल की सजा
मंगलुरु, कर्नाटक में एक रेंज वन अधिकारी (आरएफओ) को आय से अधिक संपत्ति मामले में पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई और 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।.
दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी के सह्याद्री जोन के रेंज वन अधिकारी एवं डेरेबेल कोंचडी निवासी एस. राघव पाटली को तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र (विशेष) अदालत के न्यायाधीश बी. बी. जकाती ने शुक्रवार को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।.










