Advertisement

आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- ये सरकार दुकान खोल कर रखी है…

रायपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें 13 आईएएस अफसर और 8 आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं। वहीं अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा हुए कहा है कि सरकार दुकान खोल कर रखी है, जो जितना भाव देगा वह उतने अच्छे जिले में जाएगा।

पूर्व मंत्री और भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली बार थोड़ी हो रहा है। छत्तीसगढ़ में तो ये सरकार दुकान खोल कर रखी है और उस दुकान में जो जितना भाव देगा वो उतने अच्छे जिले में जाएगा, उतना ज्यादा भ्रष्टाचार के लिए उसे छूट होगी। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि यह सरकार तो अब चला चली की बेला में है…. यह लोग लूटपाट कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

नए जिला मनेंद्रगढ़ के कलेक्टर और एसपी दोनों के बदले जाने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोई काम नहीं है अब नए जिले में लालच दिया होगा कि अभी हम बजट में नए जिले के लिए शेनशन करेंगे, कौन ज्यादा दे सकता है उसकी पोस्टिंग कर दी गई होगी।

बजट चर्चा को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बजट है ही नहीं तो चर्चा क्या करेंगे। पिछले बजट का 50% खर्च नहीं हुआ है। विभागों के कामों के लिए पैसा शेंसन नहीं कर रहे हैं सिंचाई सुविधा किसानों को नहीं मिल रही है तो खाली हो बजट चर्चा जो है वह नाम के लिए है। अभी बजट देंगे उसको जून-जुलाई तक शेंसन नहीं करेंगे चुनाव आ जाएगा टेंडर नहीं होंगे तो खाली यह सरकार पब्लिसिटी, लोगों की भावनाओं का दोहन करना कर रही है लेकिन अब जनता समझ गई है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM