IND vs NZ : हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था… मैच के बाद न्यूजीलैंड के आलराउंडर ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच रांची में खेला गया। कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हराकर तीन टी20I मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच के बाद न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था। दर्शकों का ध्यान कहीं और था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच झारखंड के रांची में आयोजित किया गया। मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इन दर्शकों के बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। मैच के दौरान दर्शकों के लिए धोनी आकर्षण का केंद्र रहे। कैमरा मैन ने जैसे ही बिग स्किन पर धोनी को दिखाया। दर्शकों ने धोनी-धोनी का उद्घोष किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिमी नीशम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट का अनुबंध ठुकराया

मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए न्यूजीलैंड के जिमी नीशम ने खुलासा किया की हमारी टीम को खेलते हुए कोई देख ही नहीं रहा था। जिमी नीशम ने कहा, “यह वास्तव में बहुत अच्छा अहसास है। आपको लगता है कि आप पर नजर रखी जा रही है। आपको बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते देखने के लिए वास्तव में कोई नहीं है। हर कोई वहां किसी और को देखने के लिए मौजूद था।

बता दें कि नीशम ने हाल ही में अपनी फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धताओं के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया है। फिलहाल वह न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मिचेल सैंटनर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।