ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महिलाओं से किये पुराने वादे पहले पूरे करें मुख्यमंत्री : रंजना

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने महिला उद्यमियों के लिए स्टार्ट अप और व्यापार में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के ऐलान पर सवाल किया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवा 4 साल तक आखिर कहां थे? यह नवीन योजना क्या है? चुनाव में महिलाओं के साथ किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए?

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में महिलाओं से वादा किया था कि स्व सहायता समूह का कर्ज माफ करेंगे, विधवा पेंशन, बुजुर्ग महिला पेंशन देंगे, पूर्ण शराबबंदी लागू करेंगे। क्या महिला  स्व सहायता समूह का कर्जा माफ हुआ? क्या विधवाओं को पेंशन मिली ? क्या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की मांग पूरी हुई ? क्या शराब बंदी हुई? भूपेश बघेल सरकार ने महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। महिलाओं को केवल झांसा दिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज कब माफ कर रहे हैं, जो महिलाएं अनुकंपा नियुक्ति के लिए कई दिनों से आंदोलन कर रही हैं, उनकी मांग पूरी कब कर रहे हैं ? विधवा पेंशन, बुजुर्ग महिला पेंशन, अति बुजुर्ग महिला पेंशन का अब तक का एकमुश्त भुगतान करने बजट में इंतजाम कर रहे हैं कि नहीं? शराबबंदी कितनी तारीख से लागू कर रहे हैं? दरअसल, यह सरकार चला चली की बेला में महिलाओं को एक बार फिर भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किया गया कोई वादा  न तो पूरा नहीं किया है और न ही करने का कोई इरादा है। भूपेश बघेल सवा चार साल पहले की घोषणाओं को पहले पूरा करें। यह झाँसेबाजी नहीं चलेगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!