Advertisement

पीएम को जनता से बात करनी चाहिए, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कसा तंज, बोले -रेडियो, टेलीविजन में बोलने से कोई लाभ नहीं होने वाला

रायपुर। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ पर मंत्री रविंद्र चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जनता से बात करनी चाहिए। रेडियो, टेलीविजन में बोलने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। आम जनता के दुख दर्द को समझना चाहिए। किसानों की समस्या के लिए नही बोल पा रहे,
देश के समस्याएं जस की तस हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तुलना मर्यादा पुरूषोत्तम राम और आदि शंकराचार्य से की। चौबे ने कहा कि भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक यात्रा की। आदि शंकराचार्य ने केरल से बद्रीनाथ तक यात्रा की। राहुल गांधी ने केरल से कन्याकुमारी तक यात्रा की तीनों की यात्रा की दूरी सामान हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

राहुल गांधी के कश्मीर में जाने से लगा लोग बरसो बाद घर से बाहर निकलकर शुद्व हवा ले रहे। राहुल गांधी अमित शाह को चुनौती दे रहे हैं कि उनको भी पदयात्रा करनी चाहिए। इस सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा राहुल गांधी के चुनौती का आशय यह है कि देश के बड़े-बड़े सत्ता देशों को अमित शाह, प्रधानमंत्री को देश की जनता से बात करना चाहिए। एकतरफा मन की बात रेडियो, टेलीविजन से करने से कोई लाभ नहीं होने वाला। आम जनता के दुख दर्द को समझना चाहिए।

महंगाई के लिए एक शब्द नहीं बोलते। किसानों की समस्या के लिए नहीं बोल पा रहे हैं। देश की समस्याएं जस की तस हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57