Advertisement

117 बोरा अवैध धान लगभग 52.62 क्विंटल जब्त

दंतेवाड़ा। धान खरीदी के अंतिम दिवसों में धान के अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु जिले में लगातार निगरानी की जा रही है। 29 जनवरी 2023 को खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी दंतेवाड़ा के द्वारा मोखपाल के पास जांच किया जा रहा था। इस दौरान वाहन सीजी-18 के-2831 (टाटा 709) की जांच की गई। जिसमें धान 117 बोरा वजन 52.62 क्विंटल धान बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाया गया। उक्त वाहन में सवार नकुलनार के व्यापारी नागेंद्र पासवान (मे. पासवान ट्रेडर्स) से धान के दस्तावेज की मांग की गई, परंतु व्यापारी नागेंद्र पासवान द्वारा मंडी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। उक्त धान सुकमा से नकुलनार अपने परिसर तक परिवहन करना बताया। वैध दस्तावेज के अभाव एवं संतुष्ट जबाब नहीं देने पर उक्त धान मात्रा 117 बोरा को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में जांच में खाद्य निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्रमोद सोनवानी, सचिन धृतलहरे एवं मंडी निरीक्षक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47