Advertisement

भाजपा ने लुमला उपचुनाव के लिए त्सेरिंग को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने लुमला उपचुनाव के लिए त्सेरिंग को बनाया उम्मीदवार

ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के लुमला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पूर्व विधायक जम्बे ताशी की पत्नी त्सेरिंग ल्हामू को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने श्रीमती ल्हामू के नाम के साथ पश्चिम बंगाल में सागरदीघी विधानसभा सीट के चुनाव के लिए दिलीप साहा के नाम को मंजूरी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लुमला सीट भाजपा विधायक जम्बे ताशी का गत दो नवंबर को निधन हो जाने के कारण खाली हुई थी।

इन दोनों जगहों पर उपचुनाव 27 फरवरी को होंगे और परिणाम दो मार्च को घोषित किए जायेंगे।

अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने पिछले हफ्ते लेकी नोरबू (37) को लुमला विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47