Advertisement

मुख्यमंत्री 3 फरवरी को भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री 3 फरवरी को भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे

14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 03 फरवरी को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे और 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 03 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से भानुप्रतापपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 1.20 बजे से गोंडवाना समाज समन्वय समिति द्वारा गोंडवाना भवन में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 14.47 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिसमें 4 करोड़ 76 लाख रूपए के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 9 करोड़ 55 लाख रूपए की लगात के 94 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 62 हितग्राहियों को लगभग 16 लाख रूपए की सामग्री व सहायता राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापस आएंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05