Advertisement

अम्बिकापुर : ईदुल फित्र की नमाज के लिए केवल 5 अफराद ही जमा होंगे !

अम्बिकापुर 11 मई 2021 मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए ईदुल फित्र त्योहार मनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि ईद उल फितर नमाज के लिए मस्जिद ईदगाह मदरसा एवं दरगाह में 5 से ज्यादा अफरादजमा न हो। लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित मुतवल्ली नियमतः स्वमेव जिम्मेदार होंगे। आम जमाती ईदुल फित्र के नमाज शरीयत के अनुसार अपने-अपने घर पर अदा करें। जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर पृथक से निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। दरगाह, कब्रिस्तान आदि स्थानों पर किसी भी स्थित में भीड़ एकत्रित न करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47