Advertisement

सुरक्षाबलों ने बरमाद किया 10 किलो का आईईडी…

कोंडागांव । माओवादियों ने कोंडागांव जिले में पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने सड़क पर आईईडी बम लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने सतर्कता दिखते हुए आईईडी को बरामद कर लिया। पुलिस जवानों और बम डिस्पोजल टीम मौके पर विस्फोट कर आईईडी को नष्ट कर दिया। मामला बयानार थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकार के अनुसार, पुलिस को नक्सल प्रभावित बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत बयानार से पेरमापाल जाने वाले निर्माणाधीन रोड में मडानार और पेरमापाल के बीच आईईडी लगाने की सूचना मिली थी। इस पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आईईडी से संभावित बड़ी दुर्घटना को रोकने तत्काल कोंडागांव के बम डिस्पोजल टीम और बयानार थाना की फोर्स को आईईडी लगने के संभावित स्थानों पर डिमाइनिंग करने का आदेश दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डिमाइनिंग के दौरान बयानार से पेरमापाल जाने के रास्ते में डोकरी घाट के पास सड़क पर 10 किलो का जिंदा आईईडी लगा हुआ मिला। इस पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी से बड़ी दुर्घटना रोकने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईईडी बम को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बम लगाया था।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47