Advertisement

NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे…

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में एनएसयूआई(NSUI) और एबीवीपी(ABVP) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों के नेताओं को वापस भेजा। वहीं इस हाथापाई को लेकर दोनों संगठनो ने एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार, शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में शुक्रवार की दोपहर बीएसई फाइनल क्लास में एक युवक खुद को एनएसयूआई का कार्यकर्ता बताते हुए घुस गया, जो नशे में धुत था और क्लास में उपस्थित सभी को एक छात्रा का फोटो दिखाते हुए पूछ रहा था, क्या तुम लोग इसे जानते हो। इसके बाद युवक उसी छात्रा से बदतमीजी करने लगा। इस घटना को देखकर क्लास में पढ़ रही सभी छात्राएं डर गईं और एक शराबी के अचानक क्लास में घुसने को लेकर प्राचार्य के पास पहुंची और उनसे शिकायत की। इस घटना के तुरंत बाद कालेज का राजनीतिक तापमान अचानक गर्म हो गया। एबीवीपी ने एनएसयूआई पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।

एबीवीपी ने एनएसयूआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में नारायणपुर का शासकीय कालेज गुंडों का गढ़ बन गया है, जहां वो गुंडे संस्था के सभी कार्यक्रम और क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57