Advertisement

गरियाबंद : अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में दहशत , मौके पर पहुंची पुलिस

रिखीराम नागेश ब्यूरो चीफ/ गरियाबंद/कोपरा । राजिम थानांतर्गत एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में झाड़ियों के बीच मे लाश बरामद हुई है। महिला का शव थाना राजिम पोखरा मार्ग पर रावड -परसदा के बीच कोसा नर्सरी के समीप सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है। जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका 35 से 40 साल उम्र है, जो कुर्ती सलवार पहने हुई है। महिला के गले मे गमछा और रस्सी बंधी हुई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मगर हत्या क्यों और किसने की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवो में पूछताछ की जा रही है। महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी है। डरे हुये है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57