Advertisement

प्रधानमंत्री आवास को लेकर पदयात्रा कर कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव करेगी भाजपा

रायगढ़। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पिछले दिनों अंबिकापुर में संपन्न हुई।भाजपा की परिपाटी रही है कि प्रदेश की बैठक के बाद जिलों की बैठक आहूत कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को जिले के विभिन्न मंडलों तक पहुंचाया जाए। इसी तारतम्य में इस बार जिला कार्यसमिति की बैठक धरमजयगढ़ में आयोजित की गई। जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मंशानुरूप इस बार विधानसभा मुख्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। विधानसभा मुख्यालय में हो रहे जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर धरमजयगढ़ के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। आतिथ्य स्वागत,प्रवास की उत्तम व्यवस्था, बैठक का सफल आयोजन कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से संभव हो पाया। कार्यसमिति बैठक के एक दिन पूर्व ही जिले के वरिष्ठ नेताओं को धरमजयगढ़ विधानसभा के दो मतदान केंद्रों की बैठक लेने के लिए बुलाया गया था जिसमे अधिकांश मतदान केंद्रों। तक जाकर जिले के नेताओं ने मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया एवं पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की गई। अभिषेक सिंह ने उदउदा फत्तेपुर मतदान केंद्र, जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आमापाली पोटिया,.सत्यानंद राठिया ने जमरगीडी बलपेदा,गुरुपाल सिंह भल्ला ने खडगांव कोंध्रा, विवेक रंजन सिन्हा ने दुर्गापुर शाहपुर, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बोरो नेवाट, कमल गर्ग ने वार्ड क्रमांक 9, 10,अरुणधर दीवान ने वार्ड क्रमांक 13, 14, महेश साहू ने पुरूंगा सामहरसिंघा, रथू गुप्ता ने वार्ड क्रमांक 2, 3, शांता साय ने बाकारूमा,.विलिस गुप्ता ने ससकोबा, सुषमा खलखो ने सोहनपुर, शोभा शर्मा ने बाकारुमा, अरुण कातोरे ने सीसरिंगा, मनीष शर्मा ने कीदा बासाझर, कौशलेश मिश्रा ने कुडेकेला मतदान केंद्रों की बैठक ली। जिला कोर कमेटी की बैठक धरमजयगढ़ में जिला कार्यसमिति के पूर्व रात्रि में हुई जिसमे कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा की जिला मुख्यालय से हटकर विधानसभा में हो रही जिला कार्यसमिति के सफल संचालन के लिए मैं विधानसभा के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, इन चार वर्षों के कांग्रेस के शासन ने प्रदेश के विकास को थाम दिया है इस सरकार के कुनितियों के दुष्परिणाम आने वाले तीन चार वर्षों में दिखने लगेंगे। प्रदेश को विकास के पथ पर पुनः लाने के लिए भाजपा की सरकार लानी आवश्यक है।नहीं तो स्थिति सुधारने योग्य भी नही बचेगी। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना एवं जिले की चारों विधानसभा में भाजपा के विधायक जिताकर लाना यही हम कार्यकर्ताओं का मूल कर्तव्य होना चाहिए। जिला भाजपा के संगठन प्रभारी एवं राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने जिला कार्यसमिति के सफल आयोजन के लिए धरमजयगढ़ के कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए अपने उद्बोधन की शुरुवात की। जिला कार्यसमिति की बैठक के औचित्य को समझाते हुए कहा की देश के 18 करोड़ कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने का काम, सभी के लिए एक लक्ष्य रखकर उनके लिए आगामी कार्ययोजना बनाने का कार्य राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में होता है,प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश के विषयों को लिया जाता है, ठीक उसी तरह जिला  कार्यसमिति की बैठक में हम तय करते हैं की हमे जिले के विभिन्न मंडलों तक कैसे कार्य करना है, प्रदेश में हुए निर्णयों को धरातल तक कैसे अंजाम देना है।मैं आप लोगों के बीच सीखने आया हूं। आप ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं आप के परिश्रम के सुखद परिणाम इस चुनाव में जरूर आने वाले हैं।छत्तीसगढ़ महतारी की असल सेवा करनी है तो ऐसी सरकार लाएं जो विकास के लिए कटिबद्ध हो।पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर हमे संगठन के निर्देशों का प्रतिपालन करना होगा।हमारी पार्टी में नेता कार्यकर्ता बनाता है सभागार में बैठे हर कार्यकर्ताओं में मैं भविष्य के नेता को देखता हूं।जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले के संगठन के वृत को विस्तार से रखा ,साथ ही प्रदेश को आश्वस्त किया की कार्यकर्ताओं के सहयोग साथ लेकर जिले की चारों विधानसभा में पार्टी का विधायक जिताकर लाएंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने राजनैतिक प्रस्ताव का पठन किया जिसमे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक और कुशल मार्गदर्शन में आज भारत मां का विश्व भर में यशोगान हो रहा है।दुनिया आज अपनी अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए न केवल भारत की तरफ टकटकी लगाए देख रही है, अपितु अधिकतर विषयों में विश्व का नेतृत्व भी आज भारत कर रहा है। सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी भाजपा,प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के विषयों में भी प्रस्ताव में उल्लेखित विषयों को कार्यकर्ताओं को बताया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने कहा की स्थानीय विधायको एवं मंत्रियों के कुशासन की वजह से आज जिले के हर सड़कों की स्थिति दयनीय है,अपने अपने क्षेत्रों के विकास के लिए यह सभी फेलवर साबित हुए है।यहां बैठा हर कार्यकर्ता संगठनात्मक कार्यों के साथ साथ स्थानीय विषयों के लिए भी आवाज बुलंद करे और जनता जनार्दन की सेवा में तत्पर रहे। जिला भाजपा के महामंत्री अरुण धर दीवान ने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारियों के मध्य करी एवं आगामी कार्ययोजना के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया जिसमे 5 से 10 फरवरी के मध्य मंडलों की बैठक अनिवार्य रूप से हो जाए,bमोर आवास मोर अधिकार को लेकर हर विधानसभा में पदयात्रा का आयोजन होना है जिसके लिए रायगढ़ विधानसभा में 11, 12, 13 फरवरी को सरिया से रायगढ़,लैलूंगा विधानसभा 14,15,16 फरवरी को बहमा से लैलूंगा,धर्मजयगढ़ विधानसभा में धर्मजयगढ़ और घरघोडा से वृंदावन छाल तक,खरसिया विधानसभा में चपले से नंदेली 19 20 को पदयात्रा का आयोजन कर विधायक निवास के सामने प्रदर्शन और घेराव का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। और 24 फरवरी को कलेक्ट्रेट में पंचायतो से प्राप्त आवेदन को सौंपने की तिथि तय की गई है। वही 26 फरवरी को एक दिन में जिले के सभी बूथों में पहुंचने की योजना भी बनाई गई है । इसके बाद सभा को पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया ने संबोधित किया कार्यकर्ताओं को रमन सरकार के समय चलाए जाने वाली हर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जिन्हे भूपेश सरकार में बंद कर दिया गया है।जनकल्याण के हर कार्यों पर कैसे भूपेश सरकार ने अडंगा लगाया है उसके विषय में कार्यकर्ताओं को विस्तार से समझाया। बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन धर्मजयगढ़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोकुल यादव ने किया एवं धर्मजयगढ लीनव राठिया,रजनी राठिया,टीका राम पटेल,हरिश्चंद्र राठिया,राधे श्याम राठिया,रामनाथ बैगा,महेश चैनानी, टार्जन भारती, भरत साहु, विजय यादव,शिशुपाल गुप्ता,शशि पटेल,किशोर राठिया,वीना विश्वास,हरी अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी। मंच संचालन जिला भाजपा के महामंत्री सतीशचंद्र बेहरा ने की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

▪️सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

यूथ आइकन भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी एवं अभिषेक सिंह से प्रभावित सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जिसमे करन पाण्डेय धरमजयगढ़, देवव्रत राठिया खड़गांव, करन डनसेना रुपुंगा, हितेश्वर गुप्ता सेमीपाली, शुभम साहू खर्रा, भगत सिंह भवरखोल, आकाश गुप्ता आमापाली, निलाम्बर यादव पोरिया, विष्णु सरकार सागरपुर, अखिल सिदार रुपुंगा, सजन राठिया आमापाली, नरसिंह यादव पोरिया, लवकुश यादव शाहपुर, अजय कुमार राठिया धनपुरी, भुवनेश्वर राठिया धनपुरी, सोनू यादव धरमजयगढ़, लीलाम्बर याद धरमजयगढ़, मुन्ना यादव ध्रमजयगढ़, अनुभव शहगल धरमजयगढ़, अमन पटेल धमरजयगढ़ एवं सैकड़ों युवा शामिल थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05