Advertisement

भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के सामने कांग्रेसियों का प्रदर्शन

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस रायगढ़ के बैनर तले कांग्रेसियों ने एल,आई,सी आफिस सत्तीगुड़ी चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना है कि एस बी आई व अन्य राष्ट्रिय बैंकों में हिडनबर्ग शोध रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार के दबाव में कारपोरेट गौतम अडानी की कंपनी में जबर्दस्त निवेश करवाया गया। इस गंभीर मामले की जेपीसी की जांच या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के द्वारा निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। अपनी इसी मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक व महापौर जानकी काटजू की विशेष उपस्थिति में एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम भारतीय बीमा निगम कार्यलय के सामने सत्तीगुड़ी चौंक में आयोजित किया गया।

आज के धरना कार्यक्रम में कांग्रेस जन काफी रोष लिए उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में हम दो हमारे दो की सरकार को ऐसे करपोरेटर्स के साथ दोस्ताना संबंध बनाने और उसकी आढ़ में देश की भोली भाली जनता को धोखा दिया है। इस आर्थिक षड्यंत्र में केंद्र की मोदी सरकार की बराबर की सहभागिता रही है अतः उसे भी दोषी माना जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उक्त कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि हिडनबर्ग शोध रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह में सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन देन से एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कार्पोरेट घराने के खिलाफ नही रहे हैं, हम घोर पूंजीवाद के खिलाफ हैं, हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के खिलाफ है।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि हम,हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़े हैं और रहेंगे। इस घटना के खिलाफ आज हम अडानी समूह और उसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाली बीजेपी सरकार को सड़क से संसद तक घेरने के लिए यह धरना कर रहे है और हम किसी भी सूरत में निवेशकों की खून पसीने से कमाई हुई सम्पति ऐसे घोटालेबाज करपोरेटर्स की जेब मे नहीं पहुंचने देंगे।

इस धरना कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,अशरफ खान,अरुण गुप्ता,लल्लू सिंह,पिछड़ावर्ग जिला अध्यक्ष संजय देवांगन ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल,प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष एन.एस.यू ,आई. सप्तऋषि,एवम सम्माननिय कांग्रेसजनों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन शाखा यादव ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57