Advertisement

अखिलेश ने भाजपा पर केवल एक उद्योगपति की मदद करने का लगाया आरोप

अखिलेश ने भाजपा पर केवल एक उद्योगपति की मदद करने का लगाया आरोप

बलिया (उप्र), समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केवल एक समूह का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसी उद्योग और उद्योगपति के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। .

अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय के रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अडाणी को भाजपा का विटामिन ‘ए’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘विटामिन ‘ए’ अधिक होने से भी नुकसान है और इसके कम होने से भी नुकसान है। उद्योग और उद्योगपति बढ़ें, लेकिन किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। ऐसा नहीं कर सकते कि एक उद्योगपति बढ़े और दूसरा न बढ़े। हर एक के साथ सरकार की बराबरी की दृष्टि होनी चाहिए।’’.