Advertisement

मेरे भाई की हत्या हुई है एसपी को सौंप ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने का दिया भरोसा

मेरे भाई की हत्या हुई है एसपी को सौंप ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने जांच कराने का दिया भरोसा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर -अपने भाई की संदिग्ध अवस्था में मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग मृतक के भाई ने एसपी सूरजपुर से की है
मृतक के भाई तेजु राम यादव पिता बाबुलाल यादव निवासी ग्राम-खरसुरा ने सूरजपुर एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए अपने भाई की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। एसपी सूरजपुर को लिखें अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अपने नीचे 18 दिसंबर 2022 को भाई राम यादव को लल्लु राम राजवाड़े अपने घर काम कराने के लिए ले गया उसी दिन शाम को कार्य पुरा करने के बाद घर लौट रहा था लेकिन लल्लु राम ने उसे अपने घर में खाना खिलाने के बहाने रोक रखा था और उसे शराब पिलाकर ईधर-उधर घुमाने लगा और गाँव के एक मुर्गा दुकान बसंत राम राजवाड़े के यहां से दो बार मुर्गा बनवाये और छ डिस्पोजल लिये। लल्लु राम दो बोतल शराब रखा था और उसे पिलाया खिलाया । नशा होने के बाद उसी दिन रामु यादव के साथ चार लोग लल्लु राम राजवाड़े, रामाधार राजवाड़े, आनंद राजवाडे, जयप्रकाश को रात के 8 बजे देखा गया था. इसके बाद रामु यादव का कही कोई पता नही चला। इसकी गुमसुदा कि सुचना दुसरे दिन 19 दिसंबर 2022 को करंजी चौंकी प्रभारी को दिया गया इसके बाद यह चारो को पुलिस द्वारा पुछताछ किया गया फिर इनको छोड़ दिया गया। इधर घर वाले भी खोजबीन चालु किये और पांच दिन बाद 22 दिसंबर 2022 को सुबह खबर मिला कि शिवभजन राजवाड़े के कुआं में शव मिला। जिसकी सुचना तत्काल करंजी पुलिस को दि गया। पुलिस आई और मृत शव का पंचनामा कर के सीएम के लिये भेज दिया गया। शव को देखने से लग रहा था कि कही दफनाया गया था, और कुआं मे लाकर डाल दिया गया।दो माह हो गया है जिसका अभी तक कोई सुराग नही लगाया गया हैं। और पुछे. जाने पर पुलिस के द्वारा हमे गुमराह किया जाता है कि बिसरा कीरिपोर्ट आने पर बताया जायेगा। अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया। हम गरीब लोग हैं बड़ी उम्मीद है आपसे आप निराश हमे नही करेंगे।
मेरे भाई के जो कातील हैं उसे जल्द से जल्द सजा दिलवाने कि कृपा करें। इसके लिये मैं सदा आपका अभारी रहुँगा सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू ने प्रार्थी को जांच का भरोसा दिया ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के दुर्गा गुप्ता ,केशव यादव, भागीरथी राजवाडे, श्याम नारायण यादव ,परमेश्वर ,विजय संजय, कलेश्वर ,सिकंदर ,जवाहर शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47