Advertisement

Ambikapur : देश-विदेश तक छत्तीसगढ़ी भाषा की पहुंच बनाने करना होगा प्रयास- भगत…………..

देश-विदेश तक छत्तीसगढ़ी भाषा की पहुंच बनाने करना होगा प्रयास- भगत………….. 

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ राजभाषा सम्मेलन  एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार बंशीधर लाल, सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल, भोला प्रसाद मिश्रा एवं सुदामा राम गुप्ता को उल्लेखनीय साहित्यिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा-बोली बहुत ही सहज और मधुर है। इसकी पहुंच देश-विदेश तक हो इसके लिए हम सबको प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में संबोधित करते हए जसगीत भी गाया और साहित्यकारों, रचनाकारों एवं युवाओं को प्रोत्साहित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री भगत ने कहा कि आयोग राज्य में ही बल्कि संभाग स्तर पर भी राजभाषा आयोग का सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने राजभाषा से संबंधित कवि, साहित्यकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संभाग स्तरीय सगोष्ठी में सारगर्भित वार्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा को और आगे ले जाने का प्रयास करें। इस अवसर पर तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष अटल विहारी यादव, कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय गुप्ता, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्धिकी, उर्दू अकादमी के सदस्य बद्रूदीन इराकी, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव अनिल कुमार भतपहरी सहित कवि, साहित्यकार उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47