Advertisement

CG NEWS : महिला से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के नवागढ़ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में पदस्थ शिक्षक (एल बी) धनीराम बंजारे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण, तथा अपील) 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जाजगीर के माध्यम से धनीराम बंजारे शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी के विरूद्ध सावित्री बाई बेवा भागवत उर्फ राम रतन सूर्यवंशी जांजगीर निवासी द्वारा उनकी भूमि पर बलपूर्वक जबरन मकान बनाने, नीव खोदकर भारी नुकसान पहुचाने का प्रयास, मना करने पर गाली-गलौच करने अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47