Advertisement

न्यूयॉर्क में US ओपन के विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में चीन की झेंग क्विनवेन ने छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

न्यूयॉर्क में US ओपन के विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में चीन की झेंग क्विनवेन ने छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 और कोको गॉफ ने हमवतन इवा जॉविक को 6-1, 6-4 से और मिर्रा आंद्रीवा ने भी अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

5-0 से पिछड़कर लगातार झेंग क्विनवे ने दूसरी बार वापसी की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वियातेक ने पहले सेट में 5-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन झेंग ने लगातार 7 गेम जीतकर सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में उन्होंने स्वियातेक की सर्विस दो बार तोड़ी और 6-3 से मैच जीत लिया।

यह झेंग की लगातार दूसरी 0-5 से वापसी है। इससे पहले तीसरे राउंड में उन्होंने मैडिसन कीज के खिलाफ निर्णायक सेट में 0-5 से पिछड़ने के बाद मैच जीता था। उस मुकाबले में उन्होंने मैच पॉइंट भी बचाया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47