ग्वालियर के नया बाजार स्थित मूंदड़ा नर्सिंग होम में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने डॉक्टर दंपती को हैरान कर दिया।
बेडरूम में रखी अलमारी का ताला सलामत था, बैग भी अपनी जगह रखा था, लेकिन उसके अंदर रखे 25 लाख रुपए गायब हो गए। रकम 500-500 रुपए के नोटों की 50 गड्डियों में थी। न अलमारी में तोड़फोड़ हुई और न ही बैग को कहीं ले जाया गया।













